देहरादून/चंपावत। उत्तराखंड के चंपावत जिले में एक नाबालिग छात्रा से हुए सामूहिक दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले ने राज्य की राजनीति में भूचाल ला दिया है। 

इस जघन्य घटना के बाद से कांग्रेस पार्टी राज्य की भाजपा सरकार पर लगातार हमलावर है। 

बिगड़ती कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रदेशभर में भाजपा सरकार का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की।